फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The role of political parties, BLAs, and citizens is crucial in the revision of the electoral roll.

Jind News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों, बीएलए और नागरिकों की भूमिका अहम

Wed, 14 Oct 2026 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The role of political parties, BLAs, and citizens is crucial in the revision of the electoral roll.
सफीदों। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में प्रशासन के साथ नागरिकों, राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सभी के सहयोग और सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची को पारदर्शी, व्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाया जा सकता है। यह बात निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन

एसडीएम ने सफीदों विधानसभा क्षेत्र-35 के संबंधित अधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए-1) के साथ एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर पुनरीक्षण का कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनसे संबंधित दस्तावेज एकत्रित करने की प्रक्रिया जारी है। संबंधित मतदाताओं की सुनवाई का लगभग 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष सुनवाई 28 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद मतदाताओं के दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। दस्तावेजों की जांच, मतदाताओं की सुनवाई और दावों एवं आपत्तियों के निपटारे में निर्धारित नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंटों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक में निर्वाचन कानूनगो नरेश कुमार, स्टेनो सतीश कुमार, मनीष और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed