फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The road to Gohana, Sonepat and Delhi will be easy, freedom from jam will be available

दो साल बाद मिली राहत, पांडू पिंडारा आरओबी का निर्माण कार्य पूरा --आसान होगी गोहाना, सोनीपत व दिल्ल की राह, जाम से मिलेगी आजादी

Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The road to Gohana, Sonepat and Delhi will be easy, freedom from jam will be available
जींद। गोहाना रोड के गांवों से शहर में आने-जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। पांडू पिंडारा रेलवे फाटक पर पिछले दो साल से निर्माणाधीन आरओबी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वीरवार को कुछ छोटे वाहन पुल के ऊपर से निकले भी हैं, लेकिन अभी पुल को पूरी तरह से नहीं खोला गया है। इससे गोहाना, सोनीपत व दिल्ली जाने की राह आसान होगी। साथ ही पिंडारा गांव में लगने वाले जाम से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

32.51 करोड़ रुपये से गोहाना-जींद रोड का चौड़ीकरण व पानीपत रेलवे लाइन पर आरओबी बनाया गया है। हालांकि जींद-गोहाना रोड को दो साल पहले ही चौड़ा कर दिया गया था, लेकिन अब आरओबी भी तैयार हो गया है। आरओबी का निर्माण कार्य चलने के कारण वाहनों को पांडू पिंडारा गांव के अंदर से निकलना पड़ता था। यहां तंग गलियां होने के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती थी। साथ ही रेलवे फाटक बंद होने पर लगने वाला जाम काफी देर में खुलता था।
विज्ञापन

दिल्ली का छोटा रास्ता
जींद के लोग दिल्ली जाने के लिए फिलहाल रोहतक का रास्ता अपनाते रहे हैं। यहा रास्ता लंबा भी पड़ता है और रोहतक रोड वैसे भी खस्ताहाल है। ऐसे में अब लोग गोहाना के रास्ते दिल्ली व गुरुग्राम जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल बनने के साथ ही शुरू होगा टोल
गोहाना रोड पर लुदाना गांव के पास टोल बनाया गया है। हालांकि अभी यह शुरू नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही औपचारिक रूप से आरओबी का खोल दिया जाएगा, इसके साथ ही यहां टोल भी देना पड़ेगा।
आज पूरी तरह तैयार हो जाएगा आरओबी
आरओबी की सड़क तैयार हो गई है, लेकिन कुछ फेंसिंग का काम बचा हुआ है। शुक्रवार को यह भी पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद अधिकारी तय करेंगे कि आरओबी को कब खोलना है।

- सीमांत यादव, परियोजना अभियंता, गावड़ कंस्ट्रक्शन।
15 अगस्त तक का दिया था समय
आरओबी के निर्माण का समय 15 अगस्त तक का दिया गया था। इस अवधि में पुल बन गया है। अब अधिकारी निरीक्षण कर इसे शुरू करेंगे। यह लोगों के लिए बड़ी राहत होगी।
- डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed