फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The road from Kakarod to Makhand is in bad condition.

Jind News: काकड़ोद से मखंड जाने वाली सड़क बदहाल

Sun, 03 Dec 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The road from Kakarod to Makhand is in bad condition.
02जेएनडी10-खस्ता हालत में काकड़ोद से मखंड जाने वाली सडक़। संवाद
जींद। काकड़ोद से मखंड तक जाने वाला रास्ता खस्ता हाल है। आसपास गांव के लोग इस रास्ते के निर्माण की प्रशासन से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन ने उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सौरव, राहुल, मुकेश, विक्रम, प्रमोद, सत्यप्रकाश और रामकुमार ने कहा कि यह रास्ता काफी समय से खस्ता हालत में है। यह रास्ता बनभौरी धाम को भी जाता है।
विज्ञापन

इस रास्ते से काफी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए जाते हैं। रास्ते से धूल उड़ती रहती है। रास्ता कच्चा होने के कारण वर्षा के दिनों में तो मुश्किल और बढ़ जाती है क्योंकि उस समय कीचड़ होने के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रास्ता पक्का करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम व डीसी से भी मांग की है। उन्होंने कहा कि रास्ते में स्कूल भी आता है। ऐसे में विद्यार्थियों की ड्रेस भी गंदी हो जाती है। इसलिए इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काकड़ोद से मखंड जाने वाला रास्ता पहले मार्केटिंग बोर्ड के अधीन थी जो अभी लोक निर्माण विभाग के पास आई है। काकड़ोद से मखंड तक की दूरी लगभग चार किलोमीटर है। इस पर दो करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। इसका एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अप्रूवल मिलने के बाद जल्द ही टेंडर लगाकर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

--नवीन, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed