फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Red Cross Society has organized 120 camps so far and collected 3,152 units of blood.

Jind News: रेडक्रॉस सोसाइटी ने अब तक लगाए 120 शिविर, 3,152 यूनिट रक्त एकत्रित किया

Mon, 02 Feb 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Red Cross Society has organized 120 camps so far and collected 3,152 units of blood.
02जेएनडी09: कार्यालय में स्टाफ के साथ मौजूद स्टेट महासचिव डॉ. सुनील। स्रोत : प्रशासन
जींद। रेडक्रॉस सोसाइटी लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में काम कर रही है। रेडक्रॉस सोसाइटी ने अब तक 120 शिविर लगाकर 3,152 यूनिट रक्त एकत्रित किया है ताकि आमजन को जरूरत के समय रक्त उपलब्ध करवाया जा सके। सोमवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा शाखा के स्टेट महासचिव डॉ. सुनील कुमार जींद में पहुंचे। इस दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सचिव रामजीलाल ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्राथमिक सहायता फिजियोथेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। फिजियोथेरेपी सेंटर में लगभग 20-25 लाभार्थी प्रति माह फिजियोथेरेपी कराने के लिए रेडक्रॉस कार्यालय में आते हैं। महासचिव ने जिला रेडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की और गतिविधियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महासचिव ने रेडक्रॉस भवन में करवाए जा रहे प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण में बच्चों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण बारे भी अवगत करवाया गया। बताया कि बच्चों को नशे की लत कैसे लगती है और नशे से कैसे बचा जा सकता है। इस बारे में भी बच्चों को जागरूक किया। बच्चों को नशे ना करने व नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है। आपके रक्तदान की एक बूंद से किसी भी मनुष्य का जीवन बचाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी से दिनेश कुमार, सरोज, कुमारी, लेखा लिपिक पिंकी, लिपिक पूनम, प्रदीप कुमार, जगबीर, बनारसीदास इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed