{"_id":"6988d6fb3bb751c7e90bb3ec","slug":"the-public-toilet-at-the-bus-stand-has-been-locked-for-two-months-jind-news-c-199-1-sroh1006-148221-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालय पर दो माह से लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालय पर दो माह से लटका ताला
Mon, 09 Feb 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी11-बस स्टैंड पर बने शौचालय पर लगा ताला। संवाद
जुलाना। कस्बे में आमजन की सुविधा के लिए नए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का दावा किया जा रहा है लेकिन बस स्टैंड के सार्वजनिक शौचालय पर ताला लगाए जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विशेषकर बस स्टैंड पर आने वाले नागरिकों के लिए यह समस्या गंभीर बन गई है। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालयों की देखरेख का ठेका पांच दिसंबर को समाप्त हो गया था। इसके बाद से शौचालयों पर ताले लटका दिए गए हैं। करीब दो माह बीत जाने के बावजूद अभी तक नया ठेका आवंटित नहीं हो पाया है।
ऐसे में खुले में शौच की स्थिति बन रही है जिससे स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बस स्टैंड पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्री आते-जाते हैं। शौचालय बंद होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान शौचालय की सुविधा न मिलना बेहद असुविधाजनक है।
विज्ञापन
बॉक्स
बस स्टैंड का शौचालय नगर पालिका के अधीन आता है। ताला क्यों लगाया गया है इसकी जानकारी केवल नपा अधिकारी ही दे सकते हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए जल्द समाधान होना चाहिए।- सुरेश रंगा, इंचार्ज, बस स्टैंड जुलाना।
वर्जन
शौचालयों की साफ-सफाई और देखरेख के लिए ठेकेदार का टेंडर पांच दिसंबर को समाप्त हो चुका है। नए ठेकेदार के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 5-7 दिनों में नया टेंडर कर दिया जाएगा। इसके अलावा नपा द्वारा शौचालयों को खोलकर सफाई करवाई जा रही है।- सौरभ जैन, नपा सचिव जुलाना।