फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The protest of the United Kisan Morcha continues on the 1389th day.

Jind News: संयुक्त किसान मोर्चे का धरना 1389वें दिन भी जारी

Sun, 08 Feb 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The protest of the United Kisan Morcha continues on the 1389th day.
07जेएनडी07 : नरवाना में लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान। - फोटो : टूंडला स्टेशन पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का स्वागत करते भाजपाई संगठन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले चल रहा किसानों का धरना लघु सचिवालय में शनिवार को 1389वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष बलबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशेर सिंह अंबर्सर ने जबकि मंच संचालन बलजीत सिंह मांडी ने किया। बलबीर सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे भारत की प्रभुसत्ता को अमेरिका के पास गिरवी रख दिया गया है क्योंकि देश के आंतरिक मसलों की जानकारी सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के माध्यम से सामने आती है।
विज्ञापन

उन्होंने इसे देश की संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा बताया। कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठन अपने-अपने संगठनों को मजबूत करें ताकि मौजूदा सरकार की तानाशाही नीतियों का डटकर मुकाबला किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार देश की 10 ट्रेड यूनियनें, कर्मचारी संगठन, जन संगठन, खेत मजदूर और संयुक्त किसान मोर्चा एक साथ इस हड़ताल में शामिल होंगे। इसके बाद धरने की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 12 फरवरी की हड़ताल, कृषि उत्पादों को लेकर सरकार की नीतियां, रोजगार के मुद्दे, संगठन की सदस्यता और माननीय मंत्री कृष्ण बेदी की किसानों के प्रति कथित बेरुखी पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में सरदार सुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, सतबीर चोपड़ा, सतबीर फौजी, रामधारी, बलदेव सिंह ढाकल, सुरजन, मांगेराम, अलबेल सिंह, गंगा सिंह, इंद्र सिंह, सतपाल, डॉ. रामचंद्र, श्रीराम, रत्न सिंह, साधु राम, दिनेश कर्मगढ़, हरिकेश, रतना हाथो, धर्मवीर सिंह, बदन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed