फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The protest by the United Kisan Morcha continued on the 1393rd day.

Jind News: 1393वें दिन भी जारी रहा संयुक्त किसान मोर्चे का धरना

Thu, 12 Feb 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The protest by the United Kisan Morcha continued on the 1393rd day.
11जेएनडी09: धरने पर बैठे किसान व किसान नेता। स्रोत किसान।
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चे का धरना बुधवार को भी 1393वें दिन भी लघु सचिवालय परिसर में जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने किया जबकि अध्यक्षता बलजिंदर सिंह अंबरसर ने की। मंच संचालन मास्टर बलजीत सिंह मांडवी ने किया।
विज्ञापन


बलबीर सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमएसपी पर गारंटी कानून न बनाए जाने, श्रम कानूनों को समाप्त कर चार संहिताएं लागू करने, बिजली बिल 2025 को वापस न लेने, मनरेगा में काम के अधिकार को सीमित करने और प्रस्तावित बीज बिल जैसे मुद्दों से किसान वर्ग प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने नई भारत-अमेरिका डील का भी विरोध जताया। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में संयुक्त किसान मोर्चा बढ़-चढ़कर भाग लेगा। किसानों से हड़ताल में शामिल होने की अपील भी की गई। धरने में मास्टर चांद बहादुर (जिला प्रधान, अखिल भारतीय किसान सभा), नरेश, सतबीर चोपड़ा, सतबीर फौजी, रामधारी सिंह ढाकल, सुरजन, मांगेराम, अलबेल सिंह, गंगा सिंह, इंद्र सिंह, सतपाल, चंद्रभान, जयपाल, हवा सिंह, रत्न सिंह, साधु राम, दिनेश कर्मगढ़, हरिकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed