फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The problem of sewerage overflow in Sector 7 is not being solved

Jind News: सेक्टर सात में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का नहीं हो रहा समाधान

Tue, 18 Feb 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The problem of sewerage overflow in Sector 7 is not being solved
17जेएनडी14-रिसाव के कारण सेक्टर सात के खाली प्लॉट में जमा सीवरेज ओवरफ्लो का गंदा पानी। संवाद
जींद। सेक्टर सात में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के लोग लंबे समय से परेशान हैं। डीसी को शिकायत देने के बावजूद सेक्टरवासियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस कारण सेक्टरवासियों में रोष बना हुआ है। एक सप्ताह पहले सेक्टर सात के लोगों ने डीसी कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद एचएसवीपी के संपदा अधिकारी ने जेई को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। जेई ने वहां सीवरेज की पाइप लाइन तो डाल दी, लेकिन लीकेज के कारण सीवरेज का गंदा पानी खाली पड़े प्लॉट में जमा हो रहा है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर सात के प्रधान एडवोकेट बिजेंद्र लाठर, तुलसी बसंल कैशियर, कृष्ण दहिया महासचिव और उपप्रधान हरिओम शर्मा ने कहा कि एचएसवीपी की लापरवाही का नतीजा सेक्टर सात में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इससे तंग होकर लोगों ने डीसी कार्यालय में ज्ञापन दिया था। डीसी कार्यालय में दी शिकायत में लोगों ने कहा था कि यदि प्रशासन यहां से गंदे पानी की निकासी का प्रबंध नहीं कर सकता तो सेक्टर वासियों को मछली पालन और नाव चलाने की अनुमति दी जाए। सेक्टर सात के प्रधान का कहना है कि सेक्टर सात 15 साल पहले आबाद हुआ था। एचएसवीपी के नियमों के अनुसार सेक्टर विकसित करने से पहले ही सडक़, सीवरेज व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सेक्टररवासियों को उपलब्ध करवानी होती हैं, लेकिन 15 साल बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। सेक्टर सात में 491 प्लाट हैं। इनमें से करीब 300 प्लॉट में मकान बन चुके हैं। जिस खाली प्लॉट में सीवर का पानी निकाला जा रहा है, वह मार्केट की साइट है। मार्केट की साइट पर गंदा पानी जमा हो रहा है। इसके आसपास कई मकान हैं। बदबू से इन लोगों का रहना दूभर हो गया है। सेक्टरवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द समस्या का स्थाई समाधान किया जाए।
विज्ञापन

बॉक्स.......
करवाया जाएगा समाधान
सेक्टर सात में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के समाधान को लेकर पाइप लाइन डाली गई है। अगर कहीं लीकेज रहती है तो इसका पता किया जाएगा और समस्या को दूर किया जाएगा। सेक्टरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

--अनुज ढांडा, जेई शहरी विकास प्राधिकरण जींद।

17जेएनडी14-रिसाव के कारण सेक्टर सात के खाली प्लॉट में जमा सीवरेज ओवरफ्लो का गंदा पानी। संवाद

17जेएनडी14-रिसाव के कारण सेक्टर सात के खाली प्लॉट में जमा सीवरेज ओवरफ्लो का गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed