फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The price of onion spoils the taste of tempering in the kitchen

Jind News: प्याज के रेट ने बिगाड़ा रसोई में तड़के का स्वाद

Wed, 26 Aug 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The price of onion spoils the taste of tempering in the kitchen
जींद। प्याज के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज के भाव में करीब 15 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। शहर की सब्जी मंडियों और बाजारों में प्याज अब करीब 60 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन


अचानक बढ़े भाव का असर इसकी बिक्री पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सामान्य दिनों में दो किलो प्याज खरीदने वाले ग्राहक अब एक किलो या जरूरत के मुताबिक ही प्याज खरीद रहे हैं। सब्जी विक्रेता टेकराम पांडे के अनुसार प्याज के दाम बढ़ने के साथ ही ग्राहकों ने इसकी खपत कम कर दी है।
विज्ञापन

कई परिवार अब खरीदारी के दौरान प्याज की मात्रा घटा रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि भाव लगातार बढ़ रहे हैं इसलिए फिलहाल कम मात्रा में प्याज खरीदना बेहतर है। यदि आने वाले दिनों में दाम नीचे आते हैं तो जरूरत के अनुसार अतिरिक्त प्याज खरीद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

प्याज के दाम बढ़ने से इसका असर घरों की रसोई में भी दिखाई दे रहा है। सब्जी और दाल में पहले की तुलना में प्याज कम डाला जा रहा है। वहीं कई लोग बाजार में प्याज खरीदने से पहले भाव पूछकर ही मात्रा तय कर रहे हैं। रोजमर्रा की दूसरी सब्जियों के साथ प्याज की कीमत बढ़ने से महीने का बजट प्रभावित हो रहा है। -आजाद विक्रेता
बॉक्स

सब्जी मंडी के विक्रेताओं के अनुसार तीन दिन पहले तक प्याज करीब 45 रुपये किलो बिक रहा था। अब भाव बढ़कर 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। एक विक्रेता ने बताया कि पहले ग्राहक सामान्य तौर पर दो से तीन किलो प्याज ले जाते थे, लेकिन अब अधिकतर ग्राहक एक किलो तक ही खरीद रहे हैं। महंगाई के कारण प्याज की रोजाना खपत और बिक्री में स्पष्ट कमी आई है। -परमवीर विक्रेता
बॉक्स

शहर निवासी राजेश ने बताया कि पहले वह सप्ताह के लिए दो किलो प्याज खरीद लेता था, लेकिन अब एक किलो ही ले रहा हैं। यदि भाव कम हुए तो बाकी जरूरत का प्याज बाद में खरीद लेंगे। फिलहाल महंगे प्याज की ज्यादा खरीदारी से घरेलू बजट बिगड़ रहा है। -राजेश, खरीददार

बॉक्स
प्याज के भाव अचानक बढ़ने से अब वह कम मात्रा में प्याज खरीद रहे हैं। पहले घर के लिए दो किलो प्याज आसानी से ले जाते थे, लेकिन अब एक किलो से ही काम चला रहे हैं। उनका कहना है कि भाव कम होने पर ही अतिरिक्त प्याज खरीदा जाएगा। -सतबीर, खरीदार

फोटो कैप्शन

25जेएनडी19: आजाद। संवाद
25जेएनडी20: सब्जी मंडी में प्याज का लगा ढेर। संवाद

25जेएनडी21: परमवीर। संवाद
25जेएनडी22: टेकराम पांडे।

25जेएनडी23: सतबीर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed