फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The police located two missing minor children and reunited them with their families.

Jind News: पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग दो बच्चों को ढूंढ परिजनों से मिलवाया

Thu, 23 Apr 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The police located two missing minor children and reunited them with their families.
23जेएनडी05-गुमशुदा दोनों बच्चों को उनके पिता को सौंपते हुए इंचार्ज सुरेश कुमार। स्रोत पुलिस
जींद। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस चौकी दनौदा की टीम ने गुमशुदा दो नाबालिग बच्चों को तलाश कर उनके परिजनों के सौंप दिया। 22 अप्रैल को पुलिस चौकी दनौदा के इंचार्ज सुरेश कुमार अपनी टीम सहित दनौदा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सैंथली निवासी राजेंद्र के दो नाबालिग बेटे अंकित और अरमान घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरेश कुमार ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को साथ लेकर बच्चों की तलाश शुरू कर आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। तलाश के दौरान दनौदा बाईपास के नजदीक दो बच्चे दिखाई दिए जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। दोनों बच्चों ने अपना नाम अंकित और अरमान बताया। पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed