फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The person entered the house on the pretext of drinking water and stole ten thousand rupees

Jind News: पानी पीने के बहाने घर में घुसे व्यक्ति ने चुराए दस हजार रुपये

Fri, 06 Sep 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
The person entered the house on the pretext of drinking water and stole ten thousand rupees
जींद। पानी पीने के बहाने घर में घुसे युवक ने कमरे में चारपाई पर रखे कुर्ते की जेब से दस हजार रुपये, डेबिट कार्ड चोरी कर लिए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बरसोला गांव निवासी संदीप ने बताया कि उनके पिता रामप्रताप घर में अकेले थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और पीने के लिए पानी मांगा। उनके पिता अपना कुर्ता चारपाई पर छोड़कर अंदर पानी लेने के लिए चले गए। इस बीच व्यक्ति ने कुर्ते की जेब में रखे 10 हजार रुपये चोर कर लिए। पानी पीकर व्यक्ति फरार हो गया। उन्होंने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो वह व्यक्ति कई स्थानों पर दिखाई दिया। पता चला है कि वह पानी पीने के बहाने तीन-चार अन्य घरों में भी गया था। सदर थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed