फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The people of Shrirag Kheda village are facing problems due to the incomplete road construction.

Jind News: सड़क निर्माण अधूरा होने से श्रीराग खेड़ा गांव के लोग परेशान

Mon, 19 Jan 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The people of Shrirag Kheda village are facing problems due to the incomplete road construction.
18जेएनडी02: श्रीराग खेड़ा की दो साल से अधूरी पड़ी सड़क। संवाद
कंडेला। श्रीराग खेड़ा गांव में दो साल से अधूरी सड़क से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का निर्माण विधानसभा चुनाव से पहले रोड़ा बिछाकर शुरू किया था लेकिन अभी तक हालात पहले की तरह ही है।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी कई बार मिल चुके हैं। हर बार जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया जा रहा है। इसको लेकर कई माह पहले रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों ने डीसी के सामने भी अधूरी सड़क को पूरा करने की शिकायत दी थी। इसके बावजूद भी प्रशासन ने सड़क निर्माण को पूरा नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि वह डिप्टी स्पीकर और विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके कारण ग्रामीणों व आसपास के गांवों व अन्य राहगीरों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण ओमप्रकाश ने कहा कि यहां से कई बाइक सवार लोगों को चोट भी लग चुकी है। बिखरे हुए पत्थरों के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बलबीर ने कहा कि बैलगाड़ियों का खेतों में आने जाने का यह भी यही मुख्य रास्ता है। बिखरे पत्थरों के कारण बैल भी चोटिल हो रहे हैं। इसके कारण स्कूल जाने के लिए काफी चक्कर लगाना पड़ता हैं। ग्रामीण बच्चों को कंडेला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जाना पड़ता है। यहां पर साइकिल से जाना भी सुरक्षित नहीं है। बारिश के मौसम में तो यहां से किसी भी हालात में नहीं निकला जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed