फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The overloaded truck driver escaped after threatening the employees of the mining department

ओवरलोड ट्रक चालक खनन विभाग के कर्मचारियों को धमकी देकर फरार

Wed, 30 Jun 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The overloaded truck driver escaped after threatening the employees of the mining department
सड़क के बीच में रोड़ा खाली करके फरार हुआ ट्रक चालक, मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : Jind
गांव दनौदा के पास एक ओवरलोड ट्रक चालक खनन विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व धमकी देकर अपनी गाड़ी को मौके पर ही खाली करके फरार हो गया। खनन विभाग ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी एके चौहान ने बताया कि उनके कार्यालय के दो खनन रक्षक दीपक व अमन रूटीन जांच के लिए दनौदा की तरफ गए हुए थे। उन्होंने एक ओवरलोड ट्रक को रुकवाकर उसकी जांच की। ट्रक में क्षमता से अधिक रोड़े भरे हुए थे। जब दीपक व अमन ने ट्रक चालक से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद ट्रक चालक ने दोनों कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की तथा उन्हें जाने से मारने की धमकी दी। इसके बाद ट्रक चालक जबरदस्ती ट्रक को मुख्य सड़क पर ही खाली करके ट्रक लेकर फरार हो गया। दोनों कर्मचारियों ने इसकी शिकायत नरवाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed