फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The orders of the administration flew in the dust, trucks filled with soil running without cover

धूल में उड़े प्रशासन के आदेश, बिना ढके चल रहे मिट्टी से भरे ट्रक

Sat, 27 Nov 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The orders of the administration flew in the dust, trucks filled with soil running without cover
निडानी गांव के पास खेत से मिट्टी लेकर गोहाना रोड पर चढ़ते खुले डंपर। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जींद में खराब चल रहे प्रदूषण के स्तर को सुधारने के लिए प्रशासन लगातार काम करने के दावे कर रहा है। लेकिन यह सिर्फ कागजों में ही है। अधिकारी पत्र लिख कर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। तीन दिन पहले जिला परिवहन अधिकारी ने सभी परियोजनाओं में निर्माण सामग्री ढो रहे वाहनों को ढककर चलाने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद शनिवार को मिट्टी के डंपर खुले ही चलते रहे।
विज्ञापन

इसके चलते प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। शनिवार को भी एक्यूआई 352 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में आता है। दरअसल हवा की गुणवत्ता एक्यूआई 50 तक अच्छी होती है। 100 एक्यूआई तक सामान्य और 200 तक खराब माना जाता है। 300 तक बहुत खराब और 400 तक खतरनाक श्रेणी में आता है। जींद में प्रदूषण का स्तर 400 के भी पार रहा है। पिछले कुछ दिनों से हवा चलने के कारण इसमें कुछ गिरावट आई है। लेकिन प्रशासन के प्रयास सिर्फ कागजों तक सिमटे होने से समस्या और बढ़ रही है।
विज्ञापन

पानी का छिड़काव भी हुआ बंद
वहीं नगर परिषद द्वारा शहर की सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव करवाया जा रहा था। अब यह भी बंद हो गया है। इसके लिए नगर परिषद को अधिकारियों से मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हैं उद्योग
जींद में ऐसे बड़े उद्योग भी नहीं है, जिनसे प्रदूषण बढ़ सकता है। इसके अलावा जिले के ईंट भट्ठे बंद पड़े हैं। इसके बावजूद प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

करवाई जाएगी जांच
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ मुनीष यादव ने बताया कि प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए मिट्टी ढोने वाले वाहनों को ढक कर चलाने के आदेश काफी महत्वपूर्ण हैं। इन पर अमल होना चाहिए। इसके बावजूद यदि लोग इसकी अवहेलना कर रहे हैं तो जांच कर इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed