Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The number of devotees in the bus going to Jammu-Katra is increasing during Navratri

Jind News: नवरात्रों में जम्मू कटरा जाने वाली बस में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

Thu, 03 Apr 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The number of devotees in the bus going to Jammu-Katra is increasing during Navratri
02जेएनडी10-जींद से जम्मू-कटरा जाने वाली बस में बैठे यात्री।
जींद। रविवार से नवरात्र की शुरुआत होते ही श्रद्धालु जम्मू कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने लगे हैं। इससे कटरा जाने वाली बस में बुकिंग बढ़ने लगी है। जींद बस स्टैंड से सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर हर रोज बस जम्मू कटरा के लिए रवाना होती है। जींद से चलकर बस खनौरी, पातड़ा, संगरुर, लुधियाना होते हुए शाम लगभग सात बजे जम्मू कटरा पहुंचती है। इसके बाद अगली सुबह पांच बजे बस जींद के लिए वापस चलती है। जींद से जम्मू कटरा की दूरी 550 किलोमीटर से ज्यादा है और किराया भी लगभग 725 रुपये है। इसके अलावा जींद से जम्मू कटरा जाने वाली ट्रेन नंबर 16031 अंडमान एक्सप्रेस में भी 99 की वेटिंग चल रही है। इसके अलावा हिमसागर एक्सप्रेस में 74 की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

नवरात्र में माता वैष्णों देवी धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता वैष्णो देवी और भैरो नाथ के दर्शन करने पर ही यात्रा सफल मानी जाती है। मंदिर में माता वैष्णो देवी पिंडी रूप में विराजमान है। नवरात्र में पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इसके चलते जींद से भी काफी श्रद्धालु जम्मू से काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने जाते हैं, जिसके चलते बस और ट्रेनों में भीड़ चल रही है।
विज्ञापन


नवरात्रि के चलते बस में भीड़
नवरात्र के चलते जींद से जम्मू कटरा जाने वाली बस में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। यात्री नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं। इसके चलते इन दिनों यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामफल शर्मा, डीआई जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed