फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The new law has ended the employment guarantee rights of MNREGA workers.

Jind News: नए कानून से मनरेगा मजदूरों के रोजगार गारंटी के अधिकार हुए खत्म

Thu, 01 Jan 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The new law has ended the employment guarantee rights of MNREGA workers.
31जेएनडी33-बस अड्डा के गेट पर महापंचायत में पहुंचे जिलाभर के मनरेगा मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मनरेगा मजदूर यूनियन की महापंचायत बुधवार को बस अड्डा के गेट पर हुई है। इसकी अध्यक्षता मजदूर प्रांतीय उपप्रधान काॅ. सत्यवीर सिंह ने की। वह प्रदर्शन कर लघु सचिवालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
महासचिव कॉ. सोमनाथ, पूर्व राज्य प्रधान कामरेड पाल सिंह ने कहा कि यह नया कानून ग्रामीण मजदूरों के रोजगार गारंटी के वैधानिक अधिकार खत्म हो गए हैं। मनरेगा में काम मांगने पर रोजगार देना या बेरोजगारी भत्ता देना सरकार की कानूनी जिम्मेदारी थी, जिसे वीबी एंड जी राम जी कानून के जरिए समाप्त कर दिया गया है। मांग-आधारित व्यवस्था को खत्म कर बजट-सीमित व्यवस्था थोपना मजदूरों के साथ घोर विश्वासघात है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के उपप्रधान रघुवीर विरोधिया, सूरजभान चहल, अधिवक्ता बलवान सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से इस कानून के तहत केंद्र का मनमाना नियंत्रण स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वास्तव में सरकार सभी मजदूरों को सौ दिन का रोजगार देने में विफल रही है और अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए यह कानून लेकर आई है, ताकि शहरों के आसपास के पूंजीपतियों और गांव के धनी किसानों को सस्ते मजदूर उपलब्ध कराए जा सकें।
उन्होंने कहा कि कृषि में मशीनीकरण और घटते रोजगार के कारण ही मनरेगा कानून लाया गया था, जबकि जीरामजी इस मूल भावना के ठीक उलट जाकर मजदूरों को धनी किसानों और पूंजीपतियों के सामने कम मजदूरी पर काम करने को मजबूर करेगा। उन्होंने कहा कि यह कानून राज्यों, पंचायतों और ग्राम सभाओं की भूमिका को कमजोर कर शक्ति का केंद्रीयकरण केंद्र सरकार के हाथों में करता है, जो संविधान की संघीय भावना के विरुद्ध है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर हवासिंह, सरोज ढाकल, कृष्ण सरोहा, सरोज दबलैन, राजेश, शमशेर बडनपुर, जन संघर्ष मंच हरियाणा से सुधीर शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed