फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The museum built in Jayanti Devi temple is in bad condition

Jind News: जयंती देवी मंदिर में बना संग्रहालय बदहाल

Mon, 29 Apr 2024 03:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
The museum built in Jayanti Devi temple is in bad condition
जींद। जयंती देवी मंदिर में बने संग्रहालय की हालत बेहद खस्ता है। इसकी ओर प्रशासन का भी ध्यान नहीं है। वहीं संग्रहालय के आसपास का एरिया नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। रात और दिन नशेड़ी यहां बैठकर नशा करते हैं। इससे वहां के हालात बेहद दयनीय है। इसको लेकर शहरवासियों ने जिला प्रशासन से सुध लेने की मांग की है। यदि जल्द ही जिला प्रशासन ने सुध नहीं ली तो बड़ा कदम उठाया जाएगा। जींद की धरोहर को यहां से करनाल शिफ्ट करने की साजिश शासन और प्रशासन की ओर से रची जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

रविवार को एडवोकेट सुनील बामनिया, रितुराज बामनिया, शमशेर क्रांतिकारी, रोहताश निडानी, संदीप ग्रोवर, राकेश भुक्कल और राहुल भुक्कल जयंती देवी मंदिर स्थित संग्रहालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय के हालात बयां करते हुए कहा कि जिनसे जींद शहर का नाम रखा गया था। आज उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। जयंती देवी मंदिर के पास नशेड़ी नशा करते हैं। इस वजह से यहां आने-जाने वालों को खतरा बना रहता है कि कब कोई नशेड़ी अनहोनी घटना को अंजाम दे दे, लेकिन मंदिर कमेटी या प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है। इसके कारण मंदिर और संग्रहालय में आने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed