{"_id":"5fa3056e8ebc3ec5f043189f","slug":"the-murder-plot-was-hatched-by-dharambhai-police-jind-news-rtk581476265","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की साजिश धर्मभाई ने रची थी : पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की साजिश धर्मभाई ने रची थी : पुलिस
विज्ञापन
जींद। चार दिन पहले अमरहेड़ी स्थित राजा की कोठी के पास 37 वर्षीय पूजा को गोली उसके धर्म भाई कुलदीप ने ही मरवाई थी। इसका खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने साजिश में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। वहीं, घायल पूजा का कहना है कि उसके धर्मभाई कुलदीप की सोच कदापि घटिया नहीं है। वह आपराधिक प्रवृति का नहीं है। छह माह पहले ही उनके साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उनका मनमुटाव चलता रहा, लेकिन वह उसे मारने की सोच नहीं सकता।
सदर थाना पुलिस ने पूजा को गोली मारने के आरोप में बादली के लंगरपुर निवासी देवेंद्र उर्फ सीतू, रोहतक के गिरावड़ निवासी कुलदीप, झज्जर के सुराह कलोई निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पूजा को मारने की योजना उसके धर्म के भाई रोहतक जिला के गिरावड़ गांव निवासी कुलदीप ने बनाई थी। पूजा को कुलदीप पिछले लगभग 15 वर्ष से जानता है। लगभग करीब छह माह से पूजा और कुलदीप में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद रहता था। इसी मनमुटाव में हत्या की साजिश रची गई। पूजा की लड़की की शादी कुलदीप के भांजे विक्की के साथ लगभग छह माह पहले हुई थी। एक नवंबर को सदर थाना पुलिस ने पूजा पर हमला करने के आरोप में पूजा के दामाद विक्की की शिकायत पर फतेहाबाद निवासी पूजा के पूर्व पति अनिल व जेठ राकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में पूजा की हत्या करने के लिए साजिशकर्ता उसका धर्म का भाई कुलदीप ही निकला। उसने देवेंद्र और सोनू को भेजा था।
गोली सिर में मारने की ही बनाई थी योजना
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार कुलदीप ने अपने साथियों के साथ पूजा के सिर में गोली मारने की ही योजना बनाई थी, ताकि पूजा जिंदा नहीं बच सके। लेकिन नजदीक होने के बाद भी पूजा के सिर में गोली नहीं लगी और वह बच गई।
विज्ञापन
राजा की कोठी के पास 37 वर्षीय पूजा की हत्या के प्रयास में बादली के लंगरपुर निवासी देवेंद्र उर्फ सीतू, रोहतक के गिरावड़ निवासी कुलदीप, झज्जर के सुराह कलोई निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछा जाएगा कि हत्या करने के लिए हथियार कहां से लाए थे और इसमें और कौन लोग शामिल हैं।
- दिनेश कुमार सदर थाना प्रभारी जींद।