{"_id":"69c825131de29b5897050287","slug":"the-municipal-council-has-issued-notices-to-remove-encroachments-within-seven-days-jind-news-c-199-1-jnd1010-150708-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नगर परिषद ने सात दिन में अतिक्रमण हटाने के दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नगर परिषद ने सात दिन में अतिक्रमण हटाने के दिए नोटिस
विज्ञापन
28जेएनडी16:अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों को नोटिस देते नप कर्मचारी। संवाद।
नरवाना। पुरानी कचहरी रोड पर बने बरसाती पानी के नलों पर दुकानदारों ने स्लैब बनाकर किए अतिक्रमण कर रखा है। नगर परिषद ने सात दिन में अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किए हैं। नप ने कहा कि तय समय सीमा में कब्जा नहीं हटाया तो टीम मौके पर पहुंचकर खुद कार्रवाई करेगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा।
नगर परिषद की ओर से 27 फरवरी 2026 को जारी नोटिस में बताया गया है कि शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध रूप से चबूतरे बनाकर बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों को ढका हुआ है। इससे नालों में गंदगी कचरा से पानी निकलने में अवरोध उत्पन्न हुआ है।
इस प्रकार से नालों के ऊपर चबूतरे बनाकर बंद कर देना नगर परिषद के नियमों का उल्लंघन है। परिषद अधिकारियों के अनुसार, शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर उन्हें कई शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर संबंधित स्थानों पर जाकर निरीक्षण किया और नालों पर किए अवैध निर्माण की फोटोग्राफी की गई थी।
विज्ञापन
निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। कई दुकानदारों ने नोटिस लेने से मना कर दिया था और कुछ दुकानदारों ने कहा कि वह किराए पर हैं जिसके बाद नप कर्मचारियों ने नोटिस दुकानों के बाहर चस्पा कर दिए।
वर्जन
नगर परिषद ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर परिषद की टीम मौके पर पहुंचकर स्वयं कब्जा हटाएगी। इस दौरान होने वाले खर्च की वसूली भी संबंधित व्यक्ति से की जाएगी। इसके अलावा नियमों के तहत दो हजार से दस हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। छह माह तक की सजा भी हो सकती है।
-संदीप भुक्कल, सचिव,नगर परिषद नरवाना।