फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The moon came out at eight o'clock, women opened the fast by offering arghya

सवा आठ बजे निकला चांद, महिलाओं ने अर्घ्य देकर खोला व्रत

Sun, 24 Oct 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The moon came out at eight o'clock, women opened the fast by offering arghya
करवाचौथ पर कथा के बाद चांद को अर्घ्य देतीं महिलाएं। - फोटो : Jind
जींद। जिले में रविवार को करवाचौथ धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने पतियों की लंबी आयु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा और रात सवा आठ बजे निकले चंद्रमा को अर्घ्य दे अपना व्रत खोला। चंद्रमा के निकलने के बद महिलाएं छत पर पूजा करते देखी गईं।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर कई दिनों से महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रही थीं। उन्होंने सुबह से ही अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए दिनभर व्रत रखा। शाम होते ही शिव-पार्वती, कार्तिकेय और गणेशजी की पूजा शुरू की। वहीं, पतियों ने भी अपनी पत्नियों के लिए आकर्षक उपहार भेंट किए। रात में चंद्रमा की पूजा कर छलनी से चंद्रमा के दर्शन किए और पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला। इससे पहले दिनभर महिलाएं मंदिरों में पूजा-अर्चना करती देखी गईं और करवा माता की कथा का श्रवण किया। जयंती देवी मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर में महिलाओं की भीड़ रही। शाम को एक बार आसमान में काले बादल छाने से यह लगने लगा था कि महिलाओं को चंद्र देव के दर्शन देरी से होंगे। लेकिन साढ़े सात बजे के बाद बादल छंट गए और आसमान साफ दिखाई देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed