फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The MLA assessed the damage caused by the fire.

Jind News: विधायक ने लिया आगजनी से हुए नुकसान का जायजा

Sat, 10 Jan 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 10 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The MLA assessed the damage caused by the fire.
09जेएनडी08 : आगजनी से दुकान में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स
जींद। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री लोधर गांव पहुंचे। यहां चार जनवरी को मिठाई की दुकान में लगी आग से हुए लाखों के नुकसान का जायजा लेने के साथ दुकानदार संदीप से मिले।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि दुकान से ही उसका परिवार का पालन-पोषण होता था। आगजनी से सबकुछ जलकर राख हो गया। अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है। आग लगने से 70 से 80 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। विधायक ने कहा कि इस घटना से पीड़ित परिवार के साथ वह हैं।
विज्ञापन

जितनी संभव मदद हुई वो अपनी तरफ से करेंगे। सरकार की तरफ से जो मदद की जा सकती है वो भी की जाएगी। एसडीएम से बातचीत कर उन्हें जो नुकसान हुआ है उसका आंकलन करने के लिए कहेंगे ताकि जितनी हर संभव मदद हो सकें सरकार की तरफ से दी जा सकें। उचाना हलका उनका परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर व्यक्ति परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि आगजनी से काफी नुकसान हुआ है। इस तरह की घटना किसी के साथ न हो ये भगवान से प्रार्थना करते है। सभी को मिलकर संदीप का सहयोग करना चाहिए। सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी वो दिलाने का प्रयास करेंगे ताकि आर्थिक मदद के बाद संदीप दोबारा से अपना कारोबार शुरू कर परिवार का पालन-पोषण अच्छे तरीके से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed