फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The MLA administered the oath of secrecy to the Chairman of the Market Committee.

Jind News: विधायक ने मार्किट कमेटी के चेयरमैन को दिलाई गोपनीयता की शपथ

Tue, 18 Nov 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The MLA administered the oath of secrecy to the Chairman of the Market Committee.
17जेएनडी37-सफीदों और पिल्लूखेड़ा मार्किट कमेटी के चेयरमैन के साथ विधायक रामकुमार गौतम। स्रोत प् - फोटो : घटयात्रा में ​ शामिल जैन समाज की महिलाएं। संवाद
सफीदों। विधायक रामकुमार गौतम ने मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन चंद्र सिंह सैनी सफीदों और रोहताश शर्मा रिटौली को पिल्लूखेड़ा का चेयरमैन बनने पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी प्रकार सफीदों मार्केट कमेटी के लिए मदनलाल गोयल को व पिल्लूखेड़ा के लिए सोनू आढ़ती को भी वाइस चेयरमैन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सफीदों और पिल्लूखेड़ा मार्किट कमेटी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों व व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए मंडी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपको किसानों के हितों की रक्षा करने व उनकी शिकायतें सुनने व उनका समाधान करने के लिए मनोनीत किया गया है। राज्य सरकार किसानों की हमेशा हितैषी रही है। किसानों के साथ कोई ज्यादगी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए हमेशा किसानों की भलाई के लिए सकारात्मक सोच रखना, ऐसी मैं आशा करता हूै। विधायक ने कहा कि किसान बड़ी मेहनत से फसल उगाते हैं। इस देश का भला करने वाला किसान ही है। किसान अपनी खून पसीने से अन्न उगाता है और देश की हिफाजत करने के साथ साथ विकास में भी अपना अहम योगदान देता है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पंहुचेंगे। इस अवसर पर सफीदों के पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, रामफल मोरखी, नारायण दत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालवा, सुरेंद्र खरकभूरा, सुरेश कौशिक, बलवंत पांचाल, राजकुमार जोगी, सक्षम भाटिया, गीता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed