फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The minister called the suspension of the ITI deputy director a correct decision.

Jind News: आईटीआई उपनिदेशक के निलंबन को मंत्री ने बताया सही फैसला

Tue, 25 Aug 2026 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The minister called the suspension of the ITI deputy director a correct decision.
जींद। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आईटीआई विभाग के उपनिदेशक अक्षय कुमार के निलंबन को सरकार का सही फैसला बताया। सोमवार को डीआरडीए कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनसे पंचकूला में ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया को मैनुअल किए जाने के मामले में सवाल किया गया। गौरव गौतम ने कहा कि मामला सरकार के संज्ञान में आने के बाद अधिकारी को निलंबित करना बिल्कुल उचित कदम है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत किसी भी तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महर्षि पतंजलि योग भवन में आयोजित ‘खेल पे चर्चा’ कार्यक्रम के बाद भी मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ‘खेल पे चर्चा’ का उद्देश्य खिलाड़ियों से सीधा संवाद स्थापित करना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की पहल का हिस्सा है। सरकार की योजनाओं की जानकारी खिलाड़ियों तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याएं और सुझाव भी सरकार तक पहुंचाए जा रहे हैं। पत्रकारों ने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के सज्जन सिंह से संबंधित बयान पर सवाल किया तो गौरव गौतम ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। 1984 के सिख विरोधी नरसंहार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान कई निर्दोष सिखों को जिंदा जलाकर मार दिया गया था। ऐसे लोगों को महान नेता बताया जाना सिख समाज के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed