{"_id":"69517f3f027b2487c10357eb","slug":"the-meeting-included-discussions-on-the-demands-and-problems-of-the-employees-jind-news-c-199-1-sroh1009-146108-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बैठक में कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बैठक में कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन
28जेएनडी04: बैठक में मौजूद संगठन के सदस्य। स्रोत : संगठन
जींद। हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में जिला अध्यक्ष मुकेश भट्ट की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा हुई।
महामंत्री विनोद शर्मा ने बताया कि हाल ही में सोनीपत में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के निर्णय अनुसार प्रदेशभर में संगठन की सभी शाखाओं और जिला समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसी कड़ी में जनवरी माह में जिला जींद की सभी शाखाओं और जिला समिति का भी पुनर्गठन किया जाएगा।
सरकार की ओर से संविदा कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम-2024 के तहत सेवा सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुबंधित, आउटसोर्स और अनियमित कर्मचारियों को इस अधिनियम का लाभ दिलवाने के लिए संगठन की सभी शाखाएं, जिला समिति और प्रदेश पदाधिकारी संबंधित अधिकारियों से मिलकर पोर्टल पर डाटा अपडेट करवाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विनोद शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा अनावश्यक देरी या मामले को लटकाने का प्रयास किया गया तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। इस अवसर पर नंदकिशोर डिगाना, इंद्र गांगोली, संजीव राणा, नरेश निडाना, नवनीत वत्स, अनिल मलिक, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र बिरौली, सुरेंद्र शर्मा, बलजीत सिंह, सतपाल मलिक, जवाहर लाल, राजमल सैनी मौजूद रहे।