फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The marriage took place 13 days ago, the only lamp in the house got extinguished while bathing in the canal.

Jind News: 13 दिन पहले हुई थी शादी, नहर में नहाते समय बुझा घर का इकलौता चिराग

Wed, 27 Mar 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 27 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
The marriage took place 13 days ago, the only lamp in the house got extinguished while bathing in the canal.
जींद। हांसी ब्रांच नहर में फाग खेलकर दोस्तों के साथ नहाने गए अर्बन इस्टेट निवासी 25 वर्षीय चिराग की डूबने से मौत हो गई। चिराग को तैरना नहीं आता था। जिसके कारण वह नहर में निर्माण के लिए खोदी गई खाई में नहाते समय गिर गया और डूब गया। इस दौरान चिराग के साथियों ने निकालने का प्रयास किया, लेकिन उस समय तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में चिराग के चाचा करनाल जिले के कौल खेड़ा निवासी शीशपाल ने बताया कि चिराग का पिता जींद में अध्यापक है। वह अर्बन इस्टेट में पिछले कई वर्षों से रहते थे। चिराग घर पर होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। हालांकि नहर में पानी भी कम था, लेकिन नहर में निर्माण के लिए खोदी गई खाई में नहाते समय चिराग का पैर फिसल गया, जिसके कारण वह खाई में गिरकर डूब गया। चिराग को तैरना नहीं आता था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। चिराग महेंद्रा कार एजेंसी में नौकरी करता था। होली पर छुट्टी के कारण वह घर आया हुआ था। शहर थाना के जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि मंगलवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बाक्स

शादी के 13 दिन बाद ही बुझा परिवार का चिराग

चिराग अपने पिता का इकलौता बेटा था। चिराग की शादी भी 12 मार्च को हुई थी। अभी तक चिराग की पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी। इससे पहले ही अपने चिराग को खो दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अर्बन इस्टेट स्थित चिराग के घर पर मातम छा गया। चिराग के परिवार के लिए फाग का त्योहार सदैव दुख के लिए याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed