{"_id":"68fd131bdb86af1171058839","slug":"the-markets-are-abuzz-with-puja-materials-jind-news-c-199-1-jnd1010-142925-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पूजा सामग्री को लेकर बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पूजा सामग्री को लेकर बाजारों में रौनक
Sat, 25 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
25जेएनडी28 : छठ पूजा पर सजे बाजार। संवाद
जींद। छठ महापर्व को लेकर शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। रविवार को सुबह से ही लोग पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे। विशेष रूप से फलों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी।
सेब, केला, नारियल, नारंगी, गन्ना, बेलपत्र, नींबू, सिंघाड़ा और मूली की मांग सबसे अधिक रही। दुकानदारों के अनुसार पिछले दो दिनों में बिक्री में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है।
महिलाएं छठ पूजा की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ रहीं। घरों में प्रसाद बनाने के लिए आटा, गुड़, चावल और नए बर्तनों की खरीदारी भी लगातार जारी है। कई जगहों पर अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं जहां पूजा के सूप, कलश और दीपक आदि आसानी से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
फलों की बढ़ी मांग
सब्जी मंडी में फलों की मांग बढ़ गई है। लोगों में छठी मैया की पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा के लिए घाटों की सफाई और सजावट का काम भी तेजी से चल रहा है।