फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The management committee honored the students for their excellent success

Jind News: छात्राओं की शानदार सफलता पर प्रबंधक समिति ने किया सम्मानित

Sun, 03 Aug 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The management committee honored the students for their excellent success
02जेएनडी28: हरियाणवी डांस की प्रस्तुति देती छात्राएं। संस्थान
नरवाना। एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना में विद्यालय के नए सत्र की शुरुआत व स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेश सिंघल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नीना गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणा बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षाओं में 12वीं कॉमर्स में यशिका ने 495 व कोमल ने 495 अंक प्राप्त कर हरियाणा प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दसवीं कक्षा में निधि ने 495 अंक प्राप्त कर हरियाणा प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व पूरे नरवाना क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रबंधक समिति की ओर से 12वीं की दोनों छात्राओं को 31000-31000 हजार रुपये व दसवीं की छात्रा को 21000 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह व स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सभी 100 छात्राओं को स्कूल बैग देकर प्रबंधक समिति के द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्राओं को पढ़ाने वाले सभी अध्यापक एवं अध्यापिका को 11000-11000 हजार रुपये तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने विषय में बच्चों को 100 प्रतिशत अंक दिलाने वाले सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को 5100- 5100 रुपये एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

02जेएनडी28: हरियाणवी डांस की प्रस्तुति देती छात्राएं। संस्थान

02जेएनडी28: हरियाणवी डांस की प्रस्तुति देती छात्राएं। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed