{"_id":"69419f57d96b79a4280598f8","slug":"the-man-accused-of-demanding-a-ransom-of-50-lakh-rupees-from-a-businessman-was-apprehended-in-an-encounter-jind-news-c-199-1-sroh1009-145547-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी मुठभेड़ में काबू, दोनों पैर में लगी गोली, टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी मुठभेड़ में काबू, दोनों पैर में लगी गोली, टांग टूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना (जींद)। कपड़ा व्यापारी नरेश जैन से रविवार को दिनदहाड़े 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी बेलरखा निवासी अनूप को सीआईए टीम ने मंगलवार रात करीब 9 बजे दातासिंह वाला क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। एक टांग फ्रैक्चर भी हो गई है। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर अनूप ने नरवाना के रेलवे रोड पर अपोलो चौक स्थित जैन गारमेंट्स में घुसकर दुकान स्वामी नरेश जैन से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। आरोपी ने व्यापारी को रंगदारी की पर्ची थमाई थी।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना मिली की आरोपी दातासिंह वाला क्षेत्र में है। इस पर मंगलवार की रात टीम रजबहे पर आरोपी की घेराबंदी कर ली। इस दौरान अनूप ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनूप के दोनों पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
विज्ञापन
बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई सीआईए प्रभारी की जान
मुठभेड़ के दौरान आरोपी अनूप ने सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह पर गोली चलाई। गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। इससे वह बाल-बाल बच गए। आरोपी के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।
रंगदारी के लिए 72 घंटे की दी थी मोहलत
आरोपी अनूप ने रविवार की दोपहर जैन गारमेंट्स में घुसकर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। व्यापारी को पर्ची थमाने के बाद दुकान से बाहर निकलते हुए शीशे पर गोली चलाई थी। इससे शीशा टूट गया था और बाजार में दहशत फैल गई थी। पर्ची में तीन दिन यानी 72 घंटे के भीतर रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
व्यापारी जैन से 2 साल पहले भी मांगी गई थी रंगदारी
व्यापारी नरेश जैन ने बताया था कि वह पिछले 52 वर्षों से शहर में व्यापार कर रहे हैं। करीब दो साल पहले भी उनसे रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ में अन्य खुलासे होने की संभावना है।
खुद की गैंग बनाना चाहता था अनूप
डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया है कि आराेपी अनूप खुद का गैंग बनाना चाहता था। उसने व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये मिल जाते तो वह हथियार खरीद अन्य युवाओं को अपने गैंग में जोड़ने की योजना बना रहा था। हालांकि, पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
सीआईए टीम ने मुठभेड़ के बाद रंगदारी मांगने के आरोपी को दबोचा है। आरोपी पर एक खनौरी, तीन हिसार एसटीएफ पुलिस थाना और एक उचाना में बाइक स्नैचिंग की एफआईआर दर्ज है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के दूसरे साथी की तलाश जारी है।-कमलदीप राणा, डीएसपी नरवाना।