फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Lohri festival brought joy and cultural vibrancy to the campus.

Jind News: लोहड़ी पर्व पर परिसर में उल्लास और सांस्कृतिक रंग बिखेरे

Wed, 14 Jan 2026 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The Lohri festival brought joy and cultural vibrancy to the campus.
13जेएनडी03: हिंदू कॉलेज में लोहड़ी पर्व मनाते हुए कॉलेज स्टॉफ के सदस्य। स्रोत : कॉलेज
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में संगीत विभाग की ओर से लोहड़ी पर्व प्राचार्य डॉ. पूनम मोर की अध्यक्षता में मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इससे परिसर में उल्लास और सांस्कृतिक रंग बिखेरे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहार केवल परंपराएं नहीं बल्कि सद्भावना, सौहार्द और आपसी भाईचारे के प्रतीक होते हैं। यह पर्व मानव जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करते हैं। इससे व्यक्ति अपने दैनिक कार्यों को अधिक उत्साह और लगन के साथ संपन्न करता है।
विज्ञापन

डॉ. मोर ने सभी कर्मचारियों को नववर्ष में दुगने उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. क्यूटी एवं सह-संयोजिका आरती सैनी के कुशल मार्गदर्शन में संगीत विभाग के प्रवीण एवं रमन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकगीतों और पारंपरिक धुनों ने समूचे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। सर्दी के विदाई और वसंत के स्वागत का प्रतीक लोहड़ी पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उमंग लेकर आए, इसी कामना के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed