{"_id":"6abec65ceff1bdcdc902ca6f","slug":"the-lane-leading-to-the-khatu-shyam-temple-will-be-constructed-5-lakh-received-from-the-d-plan-jind-news-c-199-1-sroh1006-161340-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खाटू श्याम मंदिर वाली गली का होगा निर्माण, डी-प्लान से मिले पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खाटू श्याम मंदिर वाली गली का होगा निर्माण, डी-प्लान से मिले पांच लाख रुपये
विज्ञापन
01जेएनडी20-निर्माणधीन खाटू श्याम मंदिर वाली गली में बारिश के बाद हुआ जलभराव (फाइल फोटो)।
उचाना। राजेंद्रा कॉलोनी में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर व सत्संग भवन वाली गली का निर्माण अब डी-प्लान के तहत होगा। नगर पालिका में गली निर्माण के लिए डी-प्लान से पांच लाख रुपये पहुंच चुके हैं। गली का लेवल मुख्य गली से नीचा होने के कारण थोड़ी देर की बारिश में भी यहां जलभराव होकर श्रद्धालुओं को परेशानी हो जाती थी।
निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर की श्री श्याम सेवा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से मुलाकात कर गली का निर्माण करवाने तथा जलभराव से निजात दिलाने की मांग की थी। विधायक ने एक माह के अंदर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था। अब नगर पालिका में गली निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की राशि आने के बाद लोगों में खुशी है। गली का निर्माण पेवर ब्लॉक से करवाया जाएगा।
विकास गर्ग, अनिल, मनदीप, सुरेंद्र, अमित, मुकेश और शीलू ने बताया कि इस स्थान पर खाटू श्याम मंदिर के साथ सत्संग भवन, प्ले स्कूल और सरकारी सोसायटी बैंक भी है। राजेंद्रा कॉलोनी में आने-जाने के लिए यह मुख्य रास्ता है। गली का लेवल मुख्य सड़क से नीचे होने के कारण बारिश के बाद यहां पानी जमा हो जाता था।
विज्ञापन
इससे राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी होती थी। विधायक से मुलाकात कर गली निर्माण की मांग रखी गई थी। अब मुख्य गली से मंदिर के सामने होते हुए प्लस पॉइंट पाठशाला तक गली का निर्माण करवाया जाएगा। इससे वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
वर्जन
डी-प्लान के तहत गली निर्माण करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है और नगर पालिका में इसके लिए राशि आ चुकी है। जल्द ही गली का निर्माण करवाकर लोगों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाई जाएगी। -देवेंद्र अत्री, विधायक, उचाना