{"_id":"6acea27daf90192bef070310","slug":"the-kayakalp-team-will-assess-the-facilities-at-the-civil-hospital-starting-october-26-jind-news-c-199-1-sroh1009-162067-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कायाकल्प टीम 26 अक्तूबर से परखेगी नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कायाकल्प टीम 26 अक्तूबर से परखेगी नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाएं
Wed, 14 Oct 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी11: नागरिक अस्पताल में टीम के दौरे से पहले सुधार के लिए तैयारियां करते हुए। संवाद
- फोटो : samvad
जींद। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने के लिए कायाकल्प टीम 26 से 28 अक्तूबर तक निरीक्षण करेगी। तीन सदस्यीय टीम अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं के साथ सफाई, संक्रमण नियंत्रण, दवाइयों की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के रिकॉर्ड की जांच करेगी।
निरीक्षण को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम के मूल्यांकन के आधार पर अस्पताल की रैंकिंग तय होगी और उसी के अनुसार नकद पुरस्कार मिल सकेगा। कायाकल्प कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पतालों में स्वच्छता, बेहतर प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है। इसके तहत अस्पतालों के बीच प्रतिस्पर्धा के माध्यम से व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान इंफेक्शन कंट्रोल, भवन एवं आधारभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण, शौचालयों की स्वच्छता और अस्पताल के समग्र प्रबंधन को परखा जाएगा।
नागरिक अस्पताल जींद के पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि 26 अक्तूबर से कायाकल्प टीम का निरीक्षण प्रस्तावित है। अस्पताल प्रबंधन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास कर रहा है।