{"_id":"6502160eebf9d6a104020681","slug":"the-issue-of-attempt-to-build-a-church-in-village-singhana-deepens-jind-news-c-199-1-sroh1007-5545-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव सिंघाना में चर्च बनाने के प्रयास का मामला गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव सिंघाना में चर्च बनाने के प्रयास का मामला गहराया
Thu, 14 Sep 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते गांव सिंघाना के ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। सिंघाना गांव में कथित चर्च निर्माण के प्रयास का मामला गहरा गया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने सदर थाने में शिकायतें दी हैं। सिंघाना गांव के लोगों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सरपंच सतबीर सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक लोग गांव में चर्च का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा हर रविवार को कार्यक्रम करवाकर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है। इससे गांव में तनाव का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने का अनुरोध किया।
ग्रामीणों ने साफ कहा कि वह गांव में चर्च का निर्माण नहीं होने देंगे। वहीं दूसरे पक्ष के कृष्ण ने कहा कि वह 20 सालों से ईसाई धर्म को मानता है। वह समय-समय पर त्योहार भी मनाता है। गांव के कुछ लोग रंजिशन उसको रोकने का प्रयास कर रहे हैं। वह किसी से जबरदस्ती नहीं कर रहा है, लेकिन गांव के लोग उसे खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। ग्रामीण उस पर गांव छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।
दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई थी। दोनों पक्षों को बुलाया गया था। दोनों पक्षों के बीच लगभग संतुष्टि हो गई है। गांव का माहौल पूरी तरह से शांतिमय है। किसी ने शांति भंग करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।