{"_id":"6a0389a8c2997d386d0aca90","slug":"the-health-department-launched-a-fever-survey-campaign-in-barah-khurd-jind-news-c-199-1-jnd1010-153254-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बराह खुर्द में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया फीवर सर्वे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बराह खुर्द में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया फीवर सर्वे अभियान
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के अंतर्गत गांव बराह खुर्द में स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड फीवर मास सर्वे अभियान चलाया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर तेजवीर सिंह और विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने लिए।
विजेंद्र सिंह ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दें तथा कूलर और टंकियों की नियमित सफाई करें। तेजवीर सिंह ने बताया कि ठंड लगकर तेज बुखार और सिरदर्द मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं।
टीम ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।