फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The health department informed the villagers about the harmful effects of drug abuse.

Jind News: स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को दी नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी

Sun, 11 Jan 2026 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The health department informed the villagers about the harmful effects of drug abuse.
10जेएनडी03: जाजवान गांव में ग्रामीणों को नशे के ​खिलाफ जानकारी देते हुए एमपीएचडब्ल्यू सुशील शर्
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत गांव जाजवान में नशा उन्मूलन और जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सुशील शर्मा एमपीएचडब्ल्यू ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सुशील शर्मा ने बताया कि नशा केवल शराब तक सीमित नहीं है बल्कि इसके कई रूप हैं। इनमें शराब, बीड़ी सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, खैनी, पान मसाला जैसे नशे शामिल हैं। इसके अलावा स्मैक, चरस, गांजा, अफीम, हेरोइन जैसे मादक पदार्थ घातक होते हैं। आज के समय में कुछ लोग नशीली दवाइयों, सिरप, इंजेक्शन और गोलियों का भी गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नशे के सेवन से लीवर, फेफड़े, हृदय और मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नशे की लत व्यक्ति को मानसिक तनाव, अवसाद और हिंसक व्यवहार की ओर धकेल देती है। इससे पारिवारिक कलह बढ़ती है और आर्थिक स्थिति भी बिगड़ जाती है। नशा केवल व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की समस्या है। नशे के कारण अपराध, सड़क दुर्घटनाएं और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाएं। उन्होंने नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध नशा मुक्ति केंद्रों और परामर्श सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुकेश, धर्मबीर, प्रकाश, रणबीर, मेवा और सतबीर मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed