फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Government PG College will be granted the status of a Model Culture College.

Jind News: राजकीय पीजी कॉलेज को मिलेगा मॉडल संस्कृति कॉलेज का दर्जा

Sun, 28 Dec 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Government PG College will be granted the status of a Model Culture College.
27जेएनडी34: राजकीय पीजी कॉलेज जींद। स्रोत फाइल फोटो
जींद। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से शहर के राजकीय पीजी कॉलेज को मॉडल संस्कृति कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी आधिकारिक अनुमति दी गई है। यह निर्णय उच्च शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और आधुनिक बनाने के लिए लिया गया।
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति कॉलेज बनने से शहर के राजकीय पीजी कॉलेज में शैक्षणिक स्तर को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल शिक्षण गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं, नए रोजगारोन्मुख कोर्स और प्रशिक्षित शिक्षकों का लाभ भी मिलेगा। विभाग का उद्देश्य सरकारी कॉलेजों को निजी शिक्षण संस्थानों के समकक्ष विकसित करना है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए अन्य शहरों या राज्यों की ओर रुख न करना पड़े।
विज्ञापन

इन मॉडल संस्कृति कॉलेजों में सुप्रशिक्षित और ट्रेंड शिक्षकों द्वारा अध्यापन कराया जाएगा। साथ ही नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम लागू किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा मिल सके। कॉलेजों में कई नए विषय और कोर्स शुरू किए जाएंगे, जो वर्तमान समय की जरूरतों के अनुरूप होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति कॉलेजों में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के पारंपरिक विषयों के साथ स्किल डेवलपमेंट, आईटी, डेटा एनालिटिक्स, पर्यावरण अध्ययन, स्टार्टअप और उद्यमिता जैसे आधुनिक विषयों को भी शामिल किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सकेगा और उन्हें बेहतर करियर विकल्प उपलब्ध होंगे।
बाक्स
आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी
मॉडल संस्कृति कॉलेज बनने के बाद कॉलेज परिसर में आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा। लाइब्रेरी, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य शैक्षणिक संसाधनों को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

बाक्स
मॉडल संस्कृति कॉलेज बनने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक लैब, नए कोर्स और बेहतर सुविधाओं से कॉलेज में शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा। इससे जिले के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा और वे प्रतिस्पर्धी माहौल में खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकेंगे।-डॉ. सत्यवान मलिक उच्चतर शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed