फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The government is ruining the farmers and farming: Master Baljit Singh

किसान और किसानी को बर्बाद कर रही सरकार : मास्टर बलजीत सिंह

Tue, 10 Jun 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The government is ruining the farmers and farming: Master Baljit Singh
09जेएनडी34-तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे किसान। संवाद
नरवाना। तहसील कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में 1147 वें दिन भी जारी रहा। मास्टर बलजीत सिंह मांडी ने मंच साझा करते हुए कहा कि जहां मुगल काल में किसानों से फसलों का 1/3 भाग लगान के रूप में वसूला जाता था, परंतु 1921 में अंग्रेज द्वारा किसानों से फ सलों का 73 प्रतिशत की दर से मालगुजारी वसूल की जाती थी।
विज्ञापन

महमूद गजनवी भारत से जितना धन 18 बार के आक्रमणों से लूट कर ले गया था, उतना धन तो अंग्रेज एक साल में लुट कर इंग्लैंड पहुंचा देते थे। मौजूदा सरकार किसान और किसानी को बर्बाद करने के लिए हर प्रकार के हथकंडे का प्रयोग कर रही है। इससे किसानों की एकता ही उन्हें बचा सकता है। इसलिए किसान सभा के कार्यक्रमों को हर गांव और हर घर तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

धरने पर बलदेव सिंह, रामधारी सिंह, सुरजन, मांगेराम, सतबीर खरल, शीशपाल, राजेश ढाकल, हवा सिंह, फतेह सिंह, सतबीर फौजी, सतबीर, चंद्रभान, महेंद्र सिंह धर्मगढ़, गंगा सिंह, निहाल, बलजिंदर, शमशेर सिंह, बदन सिंह, प्रताप और रत्न भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed