जींद। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार गांव बुढ़ाखेड़ा लाठर स्थित ओम श्रीश्याम विकलांग गोशाला में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य की 687 पंजीकृत गोशालाओं को निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।
सरकार की ओर से गोमाता के लिए 20 रुपये, बछड़े के लिए 10 रुपये व नंदी के लिए 25 रुपये प्रतिदिन चारा एवं देखभाल के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने गोशाला के विकास के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर कृष्णदास, प्रधान डॉ. सुभाष, संस्थापक कशमीरा, मार्केट कमेटी चेयरमैन मीनू शर्मा, भोलू, अकालगढ़ के सरपंच कुलदीप दलाल और रोहतास मास्टर मौजूद रहे। संवाद