फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The girl student ran the fastest in 1500 meters

Jind News: 1500 मीटर में छात्रा काफी सबसे तेज दौड़ी

Sat, 08 Mar 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The girl student ran the fastest in 1500 meters
07जेएनडी11-वार्षिक खेलकूद की ऊंची कूद में हिस्सा लेता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : संवाद
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में 58वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ मुख्यातिथि वल्र्ड चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर कुमारी मनीषा मौण रही। इस दौरान प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि 12 वर्ष की आयु में ही बॉक्सिंग में कदम रखने के बाद कुमारी मनीष ने पीछे मुडक़र नहीं देखा और विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता आपके लिए केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास का शानदार मंच है। कुमारी मनीषा मौण ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देती हैं बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करती हैं। मंच संचालन डॉ. रोहताश नैन और जगबीर दूहन ने किया। इस अवसर पर प्रो. मेजर सुरेंद्र कुमार, एथलीट कपूर सिंह, उपप्राचार्य कृष्ण कुमार, एसोसिएट प्रो. लाल सिंह, सज्जन कुमार, राजवीर नैन, जयपाल आर्य, कीर्ति बेनीवाल, उषा शर्मा, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स

यह रहे परिणाम

-1500 मीटर महिला दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की काफी प्रथम, बीए फाइनल की रिंकू द्वितीय रही।

-1500 मीटर पुरुष दौड़ में साहिल प्रथम, बीए प्रथम के अजय ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

-200 मीटर दौड़ में काफी बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम और ईशा बीए फाइनल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

-400 मीटर पुरुष दौड़ में साहिल बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम और अमन बीए सेकंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

-लंबी कूद महिला में ईशा बीए फाइनल ने प्रथम और बीए प्रथम वर्ष की काफी दूसरे स्थान पर रही।

-शॉट पुट महिला में अंतिम वर्ष की छात्रा रिंकू ने प्रथम और ईशा बीए फाइनल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

-शॉट पुट पुरुष में आशीष बीए फाइनल ने प्रथम और आशीष बीए प्रथम वर्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

-लंबी-कूद पुरुष में आशीष बीए फाइनल ने प्रथम और अभी बीए फाइनल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

-डिस्कस थ्रो महिला में बीए फाइनल वर्ष की छात्रा ईशा ने प्रथम और बीएससी फाइनल वर्ष की छात्रा प्रिया द्वितीय रही।

-डिस्कस थ्रो पुरुष में आशीष कुमार प्रथम वर्ष ने प्रथम और मैथ ऑनर्स प्रथम वर्ष के सुमित कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।

-हैमर थ्रो में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा प्रिया ने प्रथम स्थान और बीए अंतिम वर्ष की छात्रा ईशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

-400 मीटर दौड़ में काफी बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम और बीए द्वितीय वर्ष की खुशी दूसरे स्थान पर रही।

-डिस्कस थ्रो पुरुष में प्रथम वर्ष के आशीष ने प्रथम और मैथ ऑनर्स प्रथम के सुमित द्वितीय स्थान हासिल किया।

-ऊंची कूद में ईशा बीए अंतिम वर्ष की छात्रा प्रथम और प्रिया बीएससी फाइनल वर्ष की छात्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

07जेएनडी11-वार्षिक खेलकूद की ऊंची कूद में हिस्सा लेता खिलाड़ी। संवाद

07जेएनडी11-वार्षिक खेलकूद की ऊंची कूद में हिस्सा लेता खिलाड़ी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed