फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The garbage scattered on the main road of the city was cleaned.

Jind News: शहर की मुख्य सड़क पर फैले कूड़ा-कचरे को किया सफाई

Tue, 06 Jan 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The garbage scattered on the main road of the city was cleaned.
05जेएनडी25: सफाई करते हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजकीय कन्या विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा शिविर के माध्यम से किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। पांचवें दिन स्वयंसेविकाओं ने स्कूल के सामने शहर की मुख्य सड़क पर फैले कूड़ा-कचरे की सफाई की। साथ ही दुकानदारों से गंदगी न फैलाने और नियमित साफ-सफाई रखने की अपील की। इसके बाद बच्चों ने शहर के मंदिर बाबा गैबी साहब और तालाब का भ्रमण किया तथा वहां चल रहे सुंदरीकरण के कार्य को देखा। कार्यक्रम अधिकारी सवेर कौर ने बताया कि बाबा गैबी साहब का मंदिर और तालाब नरवाना की पुरानी धरोहर हैं, जो क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र हैं। भविष्य में इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे नरवाना को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इस अवसर पर प्रवक्ता गीतांजलि, पूजा नैन और पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed