फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The future of society will be strengthened only through the education of daughters: Dr. Ravindra Beriwal

बेटियों की शिक्षा से ही मजबूत होगा समाज का भविष्य : डॉ. रविंद्र बेरीवाल

Mon, 03 Aug 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The future of society will be strengthened only through the education of daughters: Dr. Ravindra Beriwal
02जेएनडी11: कुम्हार धर्मशाला में रविवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर हवन करते हुए समाज
जींद। विद्यापीठ मार्ग स्थित कुम्हार धर्मशाला में रविवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई। संजू आर्या शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं से आहुतियां डलवाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपाल अमरहेड़ी ने की, जबकि रोहतक से समाजसेवी संदीप प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि संदीप प्रजापति ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती को घर-घर मनाएं और आपसी भाईचारे, सहयोग व एकता की भावना को मजबूत करें।
विज्ञापन

डॉ. रविंद्र बेरीवाल ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया। कुम्हार धर्मशाला समिति के प्रधान सूर्यप्रकाश ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति ने सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्यव्रत मालवाल, सुनील कुमार, कृष्ण शास्त्री, डॉ. रामकुमार केसरिया, सतपाल, विकास दुब्बल, डॉ. रामनिवास, अनिल भाट्टीवाल, दिनेश कुमार, चंद्रपाल, रविंद्र कुमार, डॉ. मुस्कान, मनु, विक्रम, अंजू रानी, प्रियंका भाटी, मनीषा बेनीवाल और एमएस जादूगर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed