फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The foundation of the third front will be laid on September 25: Sunaina Chautala

25 सितंबर को रखी जाएगी तीसरे मोर्च की नींव: सुनैना चौटाला

Sat, 10 Sep 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The foundation of the third front will be laid on September 25: Sunaina Chautala
जुलाना के वार्ड 9 में पहुंची सुनैना चौटाला लोगों को संबोधित करते हुए। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। जुलाना के वार्ड नौ में शुक्रवार को इनेलो की महिला प्रदेश प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला पहुंचीं। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 25 सितंबर को फतेहाबाद में मनाई जाने वाली स्वर्गीय उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हलकाध्यक्ष कृष्ण लाठर ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सुनैना ने कहा कि 25 सितंबर को फतेहाबाद में आयोजित रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पहुंचकर तीसरे मोर्च की नींव रखेंगे। तीसरा मोर्चा अपनी पूरी ताकत के साथ भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते हर वर्ग को खून के आंसू रोने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारी, किसान और मजदूरों को भी अपने हक पाने के लिए सडक़ों पर उतर कर संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रदेश बेराजगारी, अपराध और महंगाई में नंबर एक बना है। सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन विकास के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दलबीर सिंधू, सहदेव लाठर, सतपाल, अमित, सुमित्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed