फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The former watchman is accused of illegally occupying the Patwari building.

Jind News: पूर्व चौकीदार पर पटवार भवन पर अवैध कब्जा करने का आरोप

Sat, 13 Dec 2025 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The former watchman is accused of illegally occupying the Patwari building.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पेगां गांव की सरपंच ने पूर्व चौकीदार पर पटवार भवन पर अवैध कब्जा, सरकारी रिकार्ड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत अलेवा तहसीलदार को दी है। तहसीलदार ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
पेगां गांव की सरपंच रतनी देवी ने तहसीलदार अलेवा को दी शिकायत में बताया कि गांव के पूर्व चौकीदार ने अपनी सेवा समाप्ति के बाद भी पटवार भवन की चाबी अपने पास रखी है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से सरकारी भवन पर अवैध कब्जा करते हुए व्यक्तिगत उपयोग कर रहा है।
विज्ञापन

चौकीदार की ओर से भवन में रखे सरकारी दस्तावेजों एवं रिकार्ड का अनाधिकृत रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है जोकि एक गंभीर अपराध है। अवैध कब्जे के कारण पटवार भवन की देखरेख एवं रखरखाव नहीं हो पा रहा है। बिना देख रेख के भवन जीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर पंचायत उक्त चौकीदार को नोटिस भी जारी कर चुकी है लेकिन उस समय चौकीदार ने पंचायत भवन को खाली करने का आश्वासन देकर चुप्पी साध ली। अभी तक खाली नहीं किया। सरपंच ने मामले को लेकर तहसीलदार से उक्त चौकीदार से पटवार भवन खाली करवा कर उसकी चाबी पंचायत को दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed