{"_id":"6a592a11e69d18be5d00dd7a","slug":"the-first-hydrogen-train-from-jind-will-give-new-impetus-to-developed-india-mohanlal-baroli-jind-news-c-199-1-sroh1009-156851-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार: मोहनलाल बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार: मोहनलाल बड़ौली
विज्ञापन
14जेएनडी14: निजी होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए मोहन लाल बड़ौली। संवाद
जींद। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि 17 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। पीएम देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वह प्रदेश के लिए हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन केवल एक नई रेल सेवा नहीं बल्कि भारत की हरित ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। हरियाणा सरकार और भाजपा इस आयोजन को पूर्णतः पर्यावरण अनुकूल (इको-फ्रेंडली) स्वरूप देने में जुटी है।
पीएम मोदी सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य आदि से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। भिवानी और नारनौल मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शुभारंभ होगा। अंबाला-कालाअंब ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से संबंधित परियोजनाएं, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग तथा हांसी-बरवाला फोरलेन परियोजनाओं की शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक, ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।