{"_id":"6855ad3308ee2918ad089864","slug":"the-first-corona-patient-found-in-the-district-jind-news-c-199-1-sroh1006-136603-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले में मिला पहला कोरोना का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले में मिला पहला कोरोना का मरीज
Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी13-नागरिक अस्पताल में बनाया गया स्पेशल कोविड वार्ड। संवाद
जींद। जिले में शुक्रवार को पहला कोरोना का संक्रमित केस मिला है। कोरोना संक्रमित को स्वास्थ्य विभाग ने उसके घर पर ही आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा अहतियात के तौर पर कोरोना पॉजिटिव महिला के परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं।
शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली 35 वर्षीय महिला सर्दी, खांसी जुखाम और बुखार की शिकायत को लेकर अस्पताल आई थी। इस पर चिकित्सकों ने महिला का कोरोना टैस्ट किया तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। महिला को होम आइसोलेट कर दिया गया और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में विभाग पता कर रहा है।
देश में सामने आ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए जींद स्वास्थ्य विभाग पहले ही अलर्ट मोड पर था। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने अधिकारियों को नागरिक अस्पताल में कोरोना वायरस को पीड़ितों के लिए अलग से स्पेशल वार्ड व नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इस पर कार्रवाई करते हुए पुरानी बिल्डिंग के प्रथम तल पर स्थित मेडिकल वार्ड के प्रथम कक्ष में कोविड मरीजों के लिए दस बैड आरक्षित कर दिए गए हैं और चिकित्सा अधिकारी (फिजिशियन) डॉ. गौरव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जेएन-1 कोरोना के ओमिक्रॉन वायरस का ही एक वैरिएंट है। कोरोना वायरस के इस वैरिएंट के लक्षण भी ओमिक्रॉन से कुछ खास अलग नहीं हैं। इससे संक्रमित मरीजों में गला खराब, थकान, सिर दर्द और कफ इत्यादि जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। है।
अस्पताल में बनाया गया है दस बैड का स्पेशल वार्ड
कोरोना को लेकर नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में दस बैड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा कोरोना उपचार को लेकर दवाइयों का स्टॉक रखा गया है। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों की स्पेशल डयूटियां भी लगाई गई हैं। मरीजों को कोरोना के प्रति स्वासथ्यकर्मियों की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है।
वर्जन
एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। उसकी हिस्ट्री जांची जा रही है। फिलहाल महिला को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
-- डॉ. विजेंद्र ढांडा, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल जींद