फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The farmers expressed the construction of the skins incomplete

नहरी व काडा विभाग द्वारा खाल का निर्माण अधूरा छोडने पर फरैण कलां व खुर्द गांव के लोगों ने जताया रोष

Wed, 11 Aug 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The farmers expressed the construction of the skins incomplete
नरवाना । काडा और सिंचाई विभाग पर खेतों के खाल का निर्माण अधूरा छोड़ने का आरोप लगाते हुए फरैण कलां व खुर्द गांव के किसानों ने बुधवार को रोष जताया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है। खाल की लंबाई 6900 फुट है, लेकिन ठेकेदार ने 4600 फुट खाल को ही पक्का किया है। विभाग द्वारा ठेकेदार को पूरा भुगतान किया गया है।
किसान कुलदीप, जोगेंद्र, सुरेंद्र, कुशलपाल, अजीत, सतीश, दलबीर, विकास, संदीप कुमार, अमन ने बताया कि इस निर्माण की जानकारी के लिए आरटीआई के माध्यम से विभाग से जानकारी मांगी गई तो उसमें यह नहीं बताया गया कि इस खाल के निर्माण में कितनी ईंटें लगी हैं। कितना सीमेंट, बजरी और रेती लगी है। जवाब में कहा गया है कि यह जानकारी विभाग के लिए अहम नहीं है। विभाग द्वारा सिर्फ किए गए निर्माण की पैमाइश करवाई जाती है। जिस पर किसानों का कहना है कि आधा खाल कच्चा पड़ा है। इसको लेकर नरवाना के एसडीएम को भी शिकायत दी गई थी। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

2949946 रुपये हुए थे मंजूर
किसानों ने बताया कि इस खाल को पक्का करने के लिए 2019 में 2949946 रुपये मंजूर किए गए थे। कोरोना के कारण 2020 में इस खाल का निर्माण शुरू किया गया।
वर्जन
किसान इस मामले को लेकर मिले थे। इसे गंभीरता से लिया गया है। इस बारे में पहले संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार, एसडीएम नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed