{"_id":"5e6bd6e78ebc3ea82b72910e","slug":"the-farmer-who-went-to-the-farm-to-see-the-wheat-crop-destroyed-by-the-rain-died-of-shock-jind-news-rtk546723859","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल देखने खेत में गए किसान की सदमे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल देखने खेत में गए किसान की सदमे में मौत
विज्ञापन
गांव ईगराह का एक व्यक्ति गेहूं की फसल देखने के लिए खेत पर गया तो वहां पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने कहा कि फसल बर्बाद होने के चलते लगे सदमे के कारण भाई की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
गांव ईगराह निवासी रामनारायण ने बताया कि उसके भाई रामफल (45) ने चार एकड़ जमीन 35 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से ठेके पर ली थी। कई दिन से हो रही बारिश के कारण रामफल के खेत में बारिश का पानी भर गया था। वह सुबह-शाम हर रोज खेत में जाता था और बार-बार फसल बर्बाद होने का ही जिक्र करता था। वीरवार शाम को भी वह खेत में गया था। जब वह देर शाम तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। रात को जब खेतों में जाकर देखा तो रामफल वहां पर मृत पड़ा मिला। रामनारायण ने कहा कि उसके भाई की मौत फसल खराब होने के कारण लगे सदमे से हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रामफल की मौत का असली कारण पता चल सकेगा। मृतक अपने पीछे दो बेटी और एक बेटा छोड़ गया है। रामफल परिवार में अकेला ही कमाने वाला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही लगेगा मौत के कारणों का पता
पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. विवेक ने कहा कि शव का विसरा जांच के लिए भेजा गया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।