फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The farmer himself will decide the date of selling the crop

Jind News: किसान खुद तय करेगा फसल बेचने की तारीख

Sat, 20 Sep 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The farmer himself will decide the date of selling the crop
जींद। अनाज मंडियों में फसल लाने वाले किसानों के लिए ई-खरीद हरियाणा एप पर सुविधा बढ़ा दी हैं जिससे किसान घर बैठे अपने गेट पास खुद बना सकते हैं। इससे उन्हें अनाज मंडी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस एप में किसान फसल बेचने तारीख भी खुद निर्धारित करेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा इस एप पर किसान अपनी फसल का वजन भी स्वयं भरेगा। इस सुविधा का लाभ वही किसान उठा सकते हैं जिन्होंने मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पार्टल अपनी भूमि व फसलों का विवरण दर्ज कराया हुआ है। पिछले वर्ष जींद अनाज मंडी में 26874 क्विंटल की सरकारी व 15.37 लाख क्विंटल धान की खरीद प्राइवेट एजेंसियों ने की थी। किसान को एप पर जो क्यूआर कोड मिलेगा उसे दिखा कर बिना लाइन में लगे फसल के सीधा मंडी में ले जाएगा।
विज्ञापन

वजन भी खुद एप देगा किसान
खुद का गेट पास काटने के साथ किसान अपनी फसल के वजन का विवरण भी देगा। यदि किसी किसान से फसल का वजन गलत भरा जाता है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। मार्केट कमेटी कार्यालय में जाकर उसे किसान ठीक करवा सकता है। किसान एप पर जे फार्म भी ले सकता है। फसल बिकने के साथ उसकी कीमत निर्धारित समय अवधि में किसान के खाते में चली जाएगी। गेट पास एप से कटने तथा बेचने की तारीख का ऑप्शन दिए जाने से किसानो के काफी झझंट खत्म हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसानों को ई-खरीद हरियाणा एप पर गेट पास और फसल बेचने की तारीख निर्धारित करने का ऑप्शन दिया गया है। किसानों को गेट पास के लिए अनाज मंडी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसान अपनी फसल का वजन भी स्वयं भरेगा। इस सुविधा से किसानों का लाइन मे नहीं लगना पड़ेगा।-संजीव जांगड़ा, सचिव, मार्केट कमेटी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed