फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The family met the SP in the double murder case, the family is not satisfied with the action of DSP Jitendra Rana

Jind News: डबल मर्डर के मामले में एसपी से मिले परिजन, डीएसपी जितेंद्र राणा की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं परिजन

Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The family met the SP in the double murder case, the family is not satisfied with the action of DSP Jitendra Rana
11जेएनडी11-डबल मर्डर के मामले में एसपी से मिलने पहुंचे परिजन। संवाद
जींद। नौ अप्रैल को सफीदों रोड स्थित गैस सिलिंडर गोदाम पर दो सगे भाइयों की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में मृतकों के परिजन शुक्रवार को एसपी से मिले, जहां उन्होंने मुख्यारोपी सुरेश कुमार की पत्नी और रणबीर नामक व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने डीएसपी जितेंद्र राणा की जगह दूसरे अधिकारी से मामले की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


निर्जन गांव के मोहित, विजयपाल, विरेंद्र सैनी, अजीत, रामेश्वर, बेदू, बिजेंद्र, कूका, सोनू, राजेश और सुनील ने बताया कि मर्डर मामले में सुरेश की पत्नी भी शामिल थी। इसलिए उसे भी गिरफ्तार किया जाए। इससे पहले भी वह हर बार झगड़े में हिस्सा लेती थी। इसके अलावा गांव के ही रणबीर भी आरोपियों के साथ हर झगड़े में शामिल रहा। अब वह उनके घर के सामने चक्कर काटता रहता है, जिस कारण उन्हें अनहोनी होने की संभावना है। इस मामले में जो भी आरोपी फरार चल रहे हैं। उनसे उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि मर्डर के बाद गैस गोदाम भी बंद है, जिस कारण गैस सिलिंडर लेने वाले ग्राहक परेशान हैं। ऐसे में गोदाम खोलने की अनुमति दी जाए। साथ ही सुरक्षा के लिए पिस्तौल का लाइसेंस जारी किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच कर रहे डीएसपी जितेंद्र राणा की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं। उनकी जगह दूसरे अधिकारी से मामले की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed