फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The facilities at the polling stations were reviewed

Jind News: मतदान केंद्रों पर हुई सुविधाओं का लिया जायजा

Tue, 23 Apr 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
The facilities at the polling stations were reviewed
22जेएनडी14-मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते एसडीएम गुलजार मलिक। संवाद
उचाना। एसडीएम एवं उचाना विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी गुलजार मलिक ने सोमवार को विभिन्न गांवों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्तर, अलेवा, खरकभूरा, दुर्जनपुर, करसिंधु और शाहपुर गांव में स्थापित मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को देखा और वहां मौजूद ग्रामीण से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी है। ऐसे में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सभी व्यवस्थाओं को पूरा करना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने बताया कि आयोग के निर्देशों पर कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण नए केंद्रों का गठन किया गया है। वैसे तो ज्यादातर नए मतदान केंद्र पुराने परिसर में ही हैं, फिर भी यहां विशेष ध्यान दिया जाए। एसडीएम एवं उचाना विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी गुलजार मलिक ने छातर गांव की सांभर पति की वाल्मीकि चौपाल में बने बूथ नंबर 33 का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने गांव के सरपंच ओमप्रकाश को निर्देश दिए कि वे तुरंत प्रभाव से वाल्मीकि चौपाल में रैंप का निर्माण करके फोटो कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन गांव में पोलिंग बूथ पंचायत घर, चौपालों में बनाए गए है, वहां पर बिजली, पानी, शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाना सरपंच का मुख्य काम होता है। यदि सरपंच को किसी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देना सुनिश्चित करें, ताकि कार्य को समय पर किया जा सके। यदि कोई व्यक्ति मतदाता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाता है तो उसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में दें।
विज्ञापन


उपमंडल में बनाए चार मॉडल बूथ

एसडीएम एवं उचाना विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी गुलजार मलिक ने बताया कि उपमंडल में चार मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं, जिसमें उचाना कलां मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिव्यांगजन बूथ बनाया गया है। इस बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, रिक्शा व अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी में सखी बूथ भी बनाया गया है। इस बूथ पर महिला कर्मचारी ही ड्यूटी होगी। मतदान के प्रति आमजन को प्रेरित करेंगी। उन्होंने बताया कि उपमंडल के गांव भौंगरा में युवा बूथ बनाया गया है। इस बूथ पर युवा कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी और युवाओं को वोट के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार राजकीय प्राथमिक पाठशाला उचाना में भी मॉडल बूथ बनाया गया है।

22जेएनडी14-मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते एसडीएम गुलजार मलिक। संवाद

22जेएनडी14-मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते एसडीएम गुलजार मलिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed