फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The face of Jind railway station will change in six months

Jind News: छह माह में बदलेगी जींद रेलवे स्टेशन की सूरत

Thu, 03 Aug 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 03 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The face of Jind railway station will change in six months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जींद जंक्शन रेलवे स्टेशन छह महीने बाद नए स्वरूप में नजर आएगा। जंक्शन की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर आधुनिक संसाधनों से युक्त नया भवन तैयार किया जाएगा। स्टेशन परिसर में यात्रियों को पार्क के साथ पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। रेलवे के अधिकारियों ने जंक्शन के नए भवन की डिजाइन तैयार की है। टेंडर भी हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जंंक्शन के नवीनीकरण की शुरुआत करेंगे।
नए भवन के सामने करीब 50 फुट ऊंचा तिरंगा भी लगाया जाएगा। जींद जंक्शन के नए भवन में यात्रियों की मांगों को देखते हुए काफी सुविधाएं दी गई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जंक्शन के भवन की लंबाई 30 मीटर से ज्यादा होगी। भवन से बाहर पोर्च बनाया जाएगा, जहां तक यात्री अपनी कार भी ले जा सकेंगे। उसके दाएं तरफ पार्किंग की व्यवस्था होगी। भवन के बाहर शानदार पार्क होगा। नए भवन का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। इसका टेंडर भी लग चुका है। रेलवे जंक्शन के नवीनीकरण की शुरुआत छह अगस्त को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये जींद, नरवाना, बहादुरगढ़ समेत देश के अन्य जंक्शनों के नवीनीकरण की शुरुआत करेंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक, सांसद, जिला परिषद के चेयरपर्सन, पार्षद, डीसी, एसडीएम, सरपंच, स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन


बॉक्स

नवीनीकरण पर खर्च होंगे 15 करोड़

जींद जंक्शन रेलवे स्टेेशन के नवीनीकरण पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नवीनीकरण का कार्य छह महीने में पूरा करना होगा। यह कार्य केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा। ऐसे में लोको पायलट लाबी को पावर कैबिन, लोको पायलट काउंसलिंग रूम को पुरानी लोको बिल्डिंग, सीएमआई कार्यालय को बुकिंग कार्यालय, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, आरई कार्यालय, आरपीएफ ड्यूटी रूम को प्लेटफार्म नंबर चार, चीफ ट्रेन क्लर्क और सीनियर सेक्शन इंजीनियर को वाशिंग लाइन के लगे बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना है। जंक्शन के नवीनीकरण के बाद यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

यात्रियों को ये मिलेंगी सुविधाएं

रेलवे जंक्शन का नया भवन बनने के बाद यात्रियों के लिए परिसर में बड़ा प्रतीक्षालय बनेगा, जिसमें यात्री ट्रेनों के विलंब होने पर आराम कर सकेंगे। इसके अलावा रिफ्रेशमेंट रूम और कर्मचारियों को आराम करने के लिए भी कमरे बनेंगे। इसके अलावा धूप और बारिश से बचने के लिए यात्रियों को शेड की सुविधा भी मिलेगी। जंक्शन के भवन से लगते स्टॉल भी खोले जाएंगे। फिलहाल जंक्शन पर यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए एक ही फुट ओवरब्रिज बना है। अनुमान है कि जंक्शन पर एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा, जिस पर स्वचालित सीढि़यां लगाई जाएंगी। इससे बुजुर्गों और महिलाओं के साथ-साथ भारी सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को भी एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।


वर्जन

अमृत भारत योजना के तहत जींद जंक्शन का नवीनीकरण होगा। इसकी शुरुआत छह अगस्त को 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से करेंगे। रेलवे जंक्शन के नए भवन का डिजाइन भी तैयार हो गया है। उस डिजाइन के अनुसार छह महीने में नए भवन का निर्माण किया जाना है।-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed